नोएडा से संवाददाता प्रमोद दीक्षित

नोएडा। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत नोएडा प्राधिकरण और कानपुर की बिठूर नगर पंचायत के बीच 27 सितम्बर 2026 को एक अहम समझौता हुआ। इस समझौते का उद्देश्य बड़े शहरों को छोटे शहरों से जोड़कर स्वच्छता और कचरा प्रबंधन में सुधार लाना है।इस पहल के तहत नोएडा प्राधिकरण अपने अनुभव और तकनीकी समाधान साझा करेगा, जबकि बिठूर नगर पंचायत इन्हें स्थानीय स्तर पर लागू करेगी। डोर-टू-डोर कचरा संग्रह, वैज्ञानिक निस्तारण व्यवस्था और नागरिक जागरूकता पर विशेष जोर दिया जाएगा।समझौते पर नोएडा प्राधिकरण की ओर से महाप्रबंधक जन स्वास्थ्य एस.पी. सिंह और परियोजना अभियंता गौरव बंसल ने हस्ताक्षर किए। बिठूर नगर पंचायत की ओर से अधिशासी अधिकारी दिव्या गुप्ता मौजूद रहीं।विशेषज्ञों का मानना है कि यह साझेदारी स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के लक्ष्यों को पूरा करने और शहरों को स्वच्छ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।