
नोएडा। सेक्टर-21A स्थित नोएडा स्टेडियम में 22 सितंबर से शुरू होने वाले भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन स्थल पर मंच और सजावट का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
सनातन धर्म मंदिर एवं आयोजन समिति के महासचिव संजय बाली ने बताया कि इस वर्ष रामलीला मंचन पहले से अधिक भव्य रूप में किया जाएगा। दर्शकों के बैठने और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मंचन में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहर से आए कलाकार भी भाग लेंगे, जो रामायण के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत करेंगे। समिति का उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ी भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादाओं से प्रेरणा ले सके।
आयोजन समिति ने लोगों से अपील की है कि वे परिवार सहित आकर रामलीला का आनंद लें और संस्कृति से जुड़े।
नोएडा स्टेडियम में 22 सितंबर से शुरू होने वाले भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन स्थल पर मंच और सजावट का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।सनातन धर्म मंदिर एवं आयोजन समिति के महासचिव संजय बाली ने बताया कि इस वर्ष रामलीला मंचन पहले से अधिक भव्य रूप में किया जाएगा। दर्शकों के बैठने और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि मंचन में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहर से आए कलाकार भी भाग लेंगे, जो रामायण के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत करेंगे। समिति का उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ी भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादाओं से प्रेरणा ले सके।आयोजन समिति ने लोगों से अपील की है कि वे परिवार सहित आकर रामलीला का आनंद लें और संस्कृति से जुड़े।