समय संदेश टाइम्स उप संपादक प्रमोद दीक्षित—

नोएडा। समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए अपने विशेष अभियान ‘लोकल मेनिफ़ेस्टो’ को और मज़बूती प्रदान की है। इस मुहिम के अंतर्गत अब नोएडा, ग़ाज़ियाबाद और बागपत को भी शामिल किया गया है।इस पहल का मक़सद है—शहरी और ग्रामीण संतुलन बनाए रखते हुए, स्थानीय अपेक्षाओं और समस्याओं के अनुरूप विकास को गति देना। पार्टी का दावा है कि इस मॉडल से शासन-प्रशासन की दिशा नीचे से ऊपर की ओर तय होगी, जिससे लोकतंत्र की असली भावना मज़बूत होगी और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।आज नोएडा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान पार्टी के मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा कि यह समय है जनता की आवाज़ को सीधा मेनिफ़ेस्टो में जगह देने का। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान ही वास्तविक विकास का रास्ता है और इसी आधार पर समाजवादी पार्टी 2027 के चुनाव में जनता के सामने जाएगी।बैठक में कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और ज़िलेवार सुझावों को ‘लोकल मेनिफ़ेस्टो’ में शामिल करने पर सहमति बनी।