प्रमोद दीक्षित की खास रिपोर्ट

गाजियाबाद प्रताप विहार रामलीला मैदान में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान व्यास पीठ से 19 दिसंबर को चोरी की गई श्रीमद् भागवत महापुराण को स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन द्वारा बरामद कर आज हरिद्वार से आए संतो के सानिध्य में श्री कृष्णा संजय जी महाराज कथा वाचक को प्रताप विहार रामलीला मैदान में हुई हिंदू महासभा के दौरान

विजयनगर थाना अध्यक्ष श्री बृजेश कुमार तथा उनकी टीम के द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण हजारों भक्तों की उपस्थिति में कृष्णा संजय जी महाराज को सौंप दी गई महासभा को संबोधित करते हुए कृष्णा संजय जी महाराज ने कहा आज श्री भागवत महापुराण हमारे पास है तो इसमें सबसे बड़ा योगदान स्थानीय पुलिस प्रशासन का है जिनके अथक प्रयासों से श्रीमद् भागवत महापुराण बरामद हुई जिसकी

वजह से आज चारों तरफ हर्ष और खुशी का माहौल है जिसके लिए हम सभी पुलिस अधिकारी एवं प्रशासन को बहुत-बहुत बधाई एवं आभार प्रकट करते हैं सभा में उपस्थित मुख्य पं राजेश शर्मा सतबीर बेसोया बीके शर्मा हनुमान यतेंद्र नगर योगेंद्र वशिष्ठ पंकज गोयल पार्षद संतोष राणा धर्मेंद्र गुर्जर राजीव चौहान अंबुज चौहान प्रदीप जादौन भरत शर्मा डॉ आर पी शर्मा अमृता मौर्य सरिता यादव हेमा नेगी रेखा डिमरी भावना शर्मा रुचि वार्ष्णेय सुमन नौटियाल आदि श्रीमद् भागवत महापुराण बरामद करने वाली विजयनगर थाना अध्यक्ष श्री बृजेश कुमार सिंह एवं समस्त टीम को पूज्य कृष्णा संजय जी महाराज एवं आयोजक मंडल के द्वारा माल्यार्पण स्वागत कर सम्मानित किया गया
