
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा (गौतम बुद्ध नगर)। सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने की दिशा में महिला उन्नति संस्था ने शनिवार को सेक्टर-44 स्थित निःशुल्क सावित्रीबाई फुले शिक्षा केंद्र में वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। Ampin के सहयोग से आयोजित इस सेवा अभियान में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों और महिलाओं को जरूरत के अनुसार कपड़े उपलब्ध कराए गए।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पहनने योग्य वस्त्र, जबकि महिलाओं को सूट और साड़ियां वितरित की गईं। संस्था का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की सहायता के साथ समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम का नेतृत्व महिला उन्नति संस्था की गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष रेनू बाला शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि संस्था शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंद परिवारों के सहयोग के लिए लगातार सामाजिक गतिविधियां संचालित कर रही है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे।संस्था ने इस अभियान में सहयोग के लिए Ampin का आभार व्यक्त किया। साथ ही समाज के सक्षम लोगों से अपील की कि वे भी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं, ताकि अधिक से अधिक परिवारों तक सहायता पहुंचाई जा सके।कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई उम्मीद जगाने का माध्यम बनते हैं।
