रिपोर्ट : निखिल पाण्डेय

कानपुर। नौबस्ता क्षेत्र के योगेंद्र विहार स्थित शहीद पार्क में रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।
कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार सोनी के नेतृत्व एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पार्क परिसर में पौधे लगाए गए।कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक नागरिकों ने भाग लिया।
राष्ट्रीय लोकदल के कानपुर देहात जिलाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, राकेश कुमार सोनी, पंकज तोमर, अनीता सोनी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उत्तरार्द्ध में क्षेत्रीय पार्षद भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की लंबित समस्याओं और अधूरे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया तथा उनके शीघ्र समाधान की अपेक्षा व्यक्त की।
वक्ताओं ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाने की अपील की गई।
