अधिकारों की रक्षा और संगठन विस्तार का लिया गया संकल्पलोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लेबर सेल की पंचायत में राष्ट्रीय व जिला पदाधिकारियों ने श्रमिकों के मुद्दों पर रखे विचार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लेबर सेल की पंचायत राष्ट्रीय व जिला पदाधिकारियों ने श्रमिकों के मुद्दों पर रखे विचार नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा (गौतमबुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लेबर सेल (जेएमएस) सेक्टर-130, नोएडा में आयोजित लेबर पंचायत श्रमिकों के अधिकार रोजगार सुरक्षा, न्यूनतम वेतन, ईएसआई, पीएफ सामाजिक सुरक्षा

महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सक्रिय कार्यकर्ता मुकेश गुप्ता की भूमिका भी प्रमुख रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पासवान ने कहा कि मजदूर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके सम्मान तथा अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी सुंदर चौधरी ने श्रमिक एकता को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।राष्ट्रीय महासचिव पंकज कुमार ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लेबर सेल लगातार अभियान चला रहा है। वहीं जिला महासचिव सत्यनारायण भंडारी ने गौतमबुद्ध नगर के औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का भरोसा दिलाया।जिला सचिव युगेश कुमार भंडारी, जिला सचिव मिथिलेश कुमार और जिला सचिव महेश कुमार ने भी श्रमिकों को संगठित रहने और उनके हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। सभी वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।इस दौरान सक्रिय कार्यकर्ता मुकेश गुप्ता ने कहा कि लेबर पंचायत का उद्देश्य केवल बैठक आयोजित करना नहीं, बल्कि मजदूरों की आवाज को सरकार और प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाना है। मुकेश गुप्ता ने श्रमिकों से संगठन के साथ जुड़कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लेबर सेल गांव-गांव और औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंचकर मजदूरों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएगा।कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों ने भी अपनी समस्याएं पदाधिकारियों के समक्ष रखीं। इस अवसर पर मुकेश गुप्ता ने कहा कि संगठन हर श्रमिक के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगा। कार्यक्रम के समापन पर मुकेश गुप्ता ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और श्रमिकों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर राजेश पासवान, सुंदर चौधरी, पंकज कुमार, सत्यनारायण भंडारी, युगेश कुमार भंडारी, मिथिलेश कुमार, महेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रमिक उपस्थित रहे। सभी ने श्रमिक एकता, संगठन विस्तार और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
