NOIDA JOURNALIST PRAMOD DIXIT NOIDA भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य अर्पित मिश्रा

वर्ष 2014 से 2026 तक के भारत को परिवर्तन, विकास और आत्मनिर्भरता के नए दौर का प्रतीक बताते हुए कहा है कि पिछले 12 वर्षों में देश ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि यह अवधि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में विकास और सुशासन के नए अध्याय के रूप में याद की जाएगी।जारी लेख में अर्पित मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार, नीतिगत अस्थिरता और आधारभूत सुविधाओं की कमी जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा था। बड़ी संख्या में परिवार बिजली, स्वच्छ ईंधन, शौचालय और बैंकिंग सुविधाओं से वंचित थे। इसके बाद केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के साथ विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी गई।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्किल इंडिया जैसी पहल ने युवाओं और उद्यमियों के लिए नए अवसर पैदा किए।अर्पित मिश्रा के अनुसार पिछले वर्षों में देश में एक्सप्रेसवे, हवाई अड्डों, रेलवे नेटवर्क और अन्य आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। साथ ही भारत वैश्विक निवेश के प्रमुख केंद्रों में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा उत्पादन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में भी भारत ने नई पहचान बनाई है।लेख में अंतरिक्ष और विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया गया है। चंद्रयान और मंगलयान मिशनों को भारतीय वैज्ञानिक क्षमता का प्रतीक बताते हुए कहा गया कि भारत ने विश्व स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। वहीं डिजिटल भुगतान और यूपीआई प्रणाली ने देश को डिजिटल अर्थव्यवस्था की दिशा में अग्रणी देशों में शामिल किया है।अर्पित मिश्रा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भारत ने न केवल अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि अनेक देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर वैश्विक स्तर पर मानवीय सहयोग का उदाहरण भी प्रस्तुत किया। उन्होंने विश्वास जताया कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में देश लगातार आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि आज का भारत आत्मविश्वास, तकनीकी प्रगति, आर्थिक मजबूती और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा आने वाले वर्षों में देश नई ऊंचाइयों को छूने में सफल होगा।
