
NOIDA JOURNALIST PRAMOD DIXIT GREATER NOIDA JEWAR अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर भाजपा GREATER NOIDA मंडल के मीडिया प्रभारी भगवत प्रसाद शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद डॉ. महेश शर्मा के योगदान को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि यह परियोजना उनकी दूरदृष्टि, संकल्प और विकासोन्मुखी सोच का परिणाम है।जारी बयान में भगवत प्रसाद शर्मा ने कहा कि आज जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश की सबसे महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं में शामिल है, लेकिन एक समय यह केवल एक परिकल्पना थी। उन्होंने दावा किया कि परियोजना को धरातल पर लाने और इसे गति देने में डॉ. महेश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय से जुड़े दायित्वों के दौरान उन्होंने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए।उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डा नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास का बड़ा माध्यम बनने जा रहा है। इसके माध्यम से क्षेत्र में निवेश, रोजगार, व्यापार और पर्यटन को नई गति मिलेगी तथा लाखों युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे।भगवत प्रसाद शर्मा के अनुसार डॉ. महेश शर्मा ने क्षेत्र के विकास के लिए दीर्घकालिक सोच के साथ कार्य किया। उनकी कल्पना थी कि जेवर एयरपोर्ट गौतमबुद्धनगर को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाएगा और भविष्य में यह परियोजना उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगी।उन्होंने कहा कि इतिहास उन व्यक्तित्वों को याद रखता है जिन्होंने विकास की मजबूत नींव रखी हो। गौतमबुद्धनगर के विकास में डॉ. महेश शर्मा का योगदान महत्वपूर्ण रहा है और जेवर एयरपोर्ट की विकास यात्रा में उनकी भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा।भगवत प्रसाद शर्मा ने कहा कि डॉ. महेश शर्मा ने जनसेवा, विकास और दूरदर्शी नेतृत्व के माध्यम से क्षेत्र को नई दिशा दी है। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा और गौतमबुद्धनगर के इतिहास में उनका नाम विशेष सम्मान के साथ दर्ज रहेगा ।
