NOIDA JURNALIST PRAMOD DIXIT NOIDA विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर IMS NOIDA के सामुदायिक रेडियो “. सलाम नमस्ते” की ओर से जागरूकता कार्यक्रम

NOIDA SECTOR-62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की हेड डॉ. श्वेता खुराना ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन आज समाज के लिए गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है और इससे कैंसर समेत कई जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ता है। उन्होंने लोगों से तंबाकू से दूरी बनाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड वर्षा छबारिया ने बताया कि सामुदायिक रेडियो के माध्यम से समय-समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा और जनहित से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को तंबाकू सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। Noida me कार्यक्रम के दौरान जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने में सराहनीय योगदान के लिए “सलाम नमस्ते” को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। डॉ. श्वेता खुराना ने बताया कि “सेहत सही, लाभ कई” स्वास्थ्य श्रृंखला के अंतर्गत स्मार्ट NGO और जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय गौतमबुद्ध नगर के सहयोग से 31 मई 2026 विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि जिले के शैक्षणिक संस्थानों में चलाए गए अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी “सलाम नमस्ते” कम्युनिटी रेडियो जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए “तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान” अभियान में सक्रिय सहयोग करता रहेगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तंबाकू सेवन से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। नोएडा संवाददाता प्रमोद
