NOIDA JURNALIST PRAMOD DIXIT
NOIDA SECTOR-73 स्थित महादेव अपार्टमेंट में रविवार को
स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर विशेष जागरूकता अभियान

आयोजित किया गया। आईकेयर NOIDA अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में फर्स्ट रिहैब फाउंडेशन के निदेशक, फिजियोथेरेपिस्ट एवं एर्गोनोमिस्ट DR.MAHIPAL SONGH ने लोगों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान DR. MAHIPAL SINGH ने रिपीटेटिव स्ट्रेन इंजरी (RSI), पोस्चरल करेक्शन, भावनात्मक संतुलन और हीट वेव से बचाव जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का व्यवहार, बोलने का तरीका और मानसिक स्थिति भी उसकी शारीरिक सेहत पर गहरा प्रभाव डालते हैं। शरीर में हल्का दर्द, तनाव या चिड़चिड़ापन आने पर व्यक्ति के व्यवहार में बदलाव शुरू हो जाता है, जिसका असर परिवार और समाज दोनों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि शरीर, दिमाग और मन एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। यदि मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती तो व्यक्ति का व्यवहार बदलने लगता है और परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कई बार मानसिक दबाव के कारण व्यक्ति अकेलापन महसूस करने लगता है। इसलिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन बनाए रखना भी बेहद जरूरी है। डॉ. महिपाल सिंह ने दैनिक जीवन में गलत पोस्चर और लगातार एक ही तरीके से काम करने के कारण होने वाली RSI जैसी समस्याओं से बचने के उपाय भी बताए। उन्होंने कहा कि सही तरीके से बैठना, काम करना और नियमित व्यायाम करना शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक है। साथ ही उन्होंने बढ़ती गर्मी और हीट वेव के दौरान शरीर को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने और संतुलित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट एवं प्रबंध निदेशक डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सोसाइटी के निवासियों ने स्वच्छता अभियान चलाया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके अलावा फर्स्ट रिहैब फाउंडेशन के बच्चों द्वारा तैयार किए गए हैंडवॉश, सैनिटाइज़र और साबुन का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन और स्वच्छ वातावरण के महत्व को लेकर जागरूक किया गया।
