NOIDA JURNALIST PRAMOD DIXIT

Noida भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मण्डल द्वारा संगठनात्मक मजबूती और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर मण्डल कार्यालय में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक मण्डल अध्यक्ष ARPIT TIWARI के नेतृत्व तथा ग्रेटर नोएडा मण्डल प्रभारी MANOJ GARG की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में शक्ति केंद्रों और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष मंथन किया गया। बैठक का शुभारंभ भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पार्चन के साथ राष्ट्रभक्ति के माहौल में हुआ। इस दौरान 24 मई से शुरू होने वाली शक्ति केंद्र स्तरीय बैठकों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाने पर चर्चा की गई। शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों को बूथ कार्यसमितियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा प्रत्येक बूथ को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के निर्देश दिए गए। ग्रेटर नोएडा मण्डल प्रभारी MANOJ GARG ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में होती है। यदि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे तो आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी। वहीं मण्डल अध्यक्ष ARPIT TIWARI ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्रसेवा का व्यापक अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। बैठक में जनसंपर्क अभियान, बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि विधानसभा चुनावों का माहौल शुरू हो चुका है और अब प्रत्येक बूथ पर जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं संगठित होना होगा। इस अवसर पर मण्डल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और बूथ कार्यसमिति के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
