Noida journalist Pramod Dixit Noida भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बचपन बचाओ सेवा समिति द्वारा NOIDA के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में
शुद्ध पेयजल पियाऊ लगाने का अभियान शुरू

संस्था की इस पहल से औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों, राहगीरों एवं आम नागरिकों को गर्मी में स्वच्छ और ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा।संस्था के महासचिव गौरव कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि NOIDA के सेक्टर 59, 60, 61, 62, 63, 64 और 65 में जगह-जगह शुद्ध पेयजल पियाऊ स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेज गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है और यह अभियान जनसेवा की भावना से संचालित किया जा रहा है।इस अभियान को लेकर संस्था के महासचिव गौरव कुमार यादव एवं राष्ट्रीय सचिव अजय सिंह ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करुणेश और एसीईओ वंदना त्रिपाठी से मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।संस्था के अध्यक्ष कैलाश शाह, कोषाध्यक्ष मनोज जायसवाल, राष्ट्रीय सचिव एमएल यादव, उपाध्यक्ष सुरेश शाह एवं सुभाष वर्मा यादव ने बताया कि फिलहाल औद्योगिक क्षेत्रों में पियाऊ लगाने का कार्य शुरू किया गया है। आने वाले समय में NOIDA के अन्य क्षेत्रों में भी लोगों की सुविधा के लिए ऐसे पियाऊ लगाए जाएंगे।संस्था ने सामाजिक संगठनों और नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस तरह के जनहित कार्यों में आगे आकर सहयोग करें, ताकि गर्मी के मौसम में जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाई जा सके।
