
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
नोएडा के सेक्टर-150 में हुई दर्दनाक घटना ने नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हादसे में युवराज नामक युवक की जान चली गई, जिससे एक परिवार पूरी तरह टूट गया। घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार और गौतमबुद्ध नगर के अधिकारियों पर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौके पर पहुंचे। इनमें जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी, उपाध्यक्ष मनोज गोयल, व्यापार सभा अध्यक्ष बाबूलाल बंसल, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रामबीर यादव और प्रदेश सचिव गौरव यादव शामिल रहे। नेताओं ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति को गंभीर बताया।
समाजवादी पार्टी नेताओं का कहना है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां भारी मात्रा में पानी भरा हुआ था। यह जलभराव अचानक नहीं हुआ, बल्कि लंबे समय से क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था न होने का परिणाम है। इसके बावजूद न तो नोएडा प्राधिकरण ने समय रहते पानी निकालने की व्यवस्था की और न ही वहां किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था की गई।
नेताओं ने कहा कि यदि वहां बाउंड्री वॉल, बैरिकेडिंग या चेतावनी संकेत लगाए गए होते तो यह हादसा टल सकता था। जल और सिविल विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया, जिसकी कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के शासन में प्रशासनिक लापरवाही लगातार बढ़ रही है। विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है। नोएडा जैसे आधुनिक शहर में इस तरह की घटना होना बेहद चिंताजनक है।
स्थानीय लोगों में भी इस हादसे को लेकर भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि सेक्टर-150 में जलभराव की समस्या पहले भी कई बार सामने आ चुकी है, लेकिन हर बार प्राधिकरण ने इसे नजरअंदाज किया। बारिश या जलभराव की स्थिति में आम लोगों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए।
समाजवादी पार्टी नेताओं ने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि इस मामले में लीपापोती की गई तो पार्टी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।
युवराज की मौत को केवल एक हादसा नहीं, बल्कि शासन और प्रशासन की संवेदनहीनता का परिणाम बताया जा रहा है। यह घटना नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन के लिए एक चेतावनी है कि यदि समय रहते जिम्मेदारी नहीं निभाई गई तो आम नागरिकों की जान इसी तरह खतरे में पड़ती रहेगी।
समाजवादी पार्टी ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी है और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास