Noida journalist Pramod Dixit
NOIDA महानगर. BJP जिला कार्यालय SECTOR-116 में जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल बेमिसाल अभियान

के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जिला प्रभारी कांताकर्दम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया और अभियान से जुड़े कार्यक्रमों की पूरी तैयारी करने का आग्रह किया गया।जिला प्रभारी कांताकर्दम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अभियान को पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ आगे बढ़ाएं, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। उन्होंने आगामी वृक्षारोपण अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और इसे जन आंदोलन का स्वरूप दें।जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष विश्वास, विकास, सुशासन और जनकल्याण के रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से व्यापक जनसंपर्क कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को भी गति दी जाए।कार्यक्रम में “12 साल बेमिसाल” अभियान के संयोजक विनोद शर्मा, सह संयोजक बबलू यादव, प्रज्ञा शर्मा और पंकज झा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यशाला में चंदगीराम यादव, अमित त्यागी, ओमवीर अवाना, संजय बाली, उमेश त्यागी, राजकुमार बंसल, प्रमोद बहल, डिंपल आनंद, अशोक मिश्रा, सुचित्रा कक्कड़, मीनाक्षी चौहान, पुष्पा रावत, धर्मेंद्र गुप्ता, मनीष शर्मा, करतार सिंह चौहान, राजकुमार झा, भूपेश चौधरी, अर्पित गोयल, शिवांश श्रीवास्तव, अर्पित मिश्रा, मल्लिकेश्वर झा, गौतम शर्मा, दीनबंधु कुशवाहा, मनीष तिवारी, नीरज चौधरी, सत्यनारायण महावर, अमरीश त्यागी, लोकेश कश्यप, कल्लू सिंह, रामनिवास यादव, मुक्तानंद प्रधान, उमेश यादव, राहुल शर्मा, अमित नागपाल, नमिता चौबे, निधि त्यागी, शिवम पाठक और रुचि चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
