NOIDA JOURNALIST PRAMOD DIXIT
Gautam Budh Nagar DADRI से एक भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां डॉक्टरों की मेहनत, आधुनिक चिकित्सा और लगातार देखभाल ने एक समय से पहले जन्मे नवजात को नई जिंदगी दे दी।

Dadri स्थित गोपाल नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने 23 दिनों तक चले कठिन उपचार और निगरानी के बाद एक नन्हे मासूम को स्वस्थ कर उसके परिवार को सौंप दिया। इस सफलता के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है और अस्पताल की टीम की जमकर सराहना की जा रही है।जानकारी के अनुसार दादरी के फैजान मदरसे के संचालक इसरत के बच्चे का जन्म करीब 23 दिन पहले गोपाल नर्सिंग होम में हुआ था। बच्चे का जन्म सामान्य समय से काफी पहले यानी महज 32 सप्ताह में हो गया था। समय से पहले जन्म होने के कारण नवजात का वजन केवल 1.71 किलोग्राम था और उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी।डॉक्टरों ने तुरंत बच्चे को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा और फेफड़ों के सही विकास के लिए सरफेक्टेंट थेरेपी सहित कई महत्वपूर्ण उपचार शुरू किए। शुरुआती दिनों में बच्चे को सांस लेने में दिक्कत और अन्य चिकित्सीय जटिलताओं का सामना करना पड़ा, लेकिन अस्पताल की मेडिकल टीम ने लगातार निगरानी और उपचार जारी रखा।अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि समय से पहले जन्मे बच्चों की देखभाल बेहद चुनौतीपूर्ण होती है। ऐसे मामलों में संक्रमण, सांस संबंधी परेशानी और वजन कम होने जैसी कई समस्याएं सामने आती हैं। बावजूद इसके टीम ने पूरी तत्परता और सावधानी के साथ उपचार किया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए।इस सफल उपचार में गोपाल नर्सिंग होम के संस्थापक डॉ. जी.एस. चौबे, डॉ. विनेश पंवार, डॉ. सुमित आई. कर्ण और डॉ. के.पी. सिंह सहित सभी आरएमओ डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की मेहनत और समर्पण का ही परिणाम रहा कि 23 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने वाला मासूम अब पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गया।बच्चे के घर लौटने पर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। माता-पिता ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों का आभार जताते हुए कहा कि उनकी मेहनत और सही इलाज की वजह से आज उनका बच्चा सुरक्षित उनके बीच है। अस्पताल में भी इस सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला।
जनता का लोकप्रिय चैनल समय संदेश टाइम्स न्यूज़ चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब करें और पाएं अपने क्षेत्र की सबसे तेज अपडेट्स।
i
