
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
नोएडा। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेक्टर-64 स्थित स्ट्रीट सहारा कट चौराहे पर बचपन बचाओ सेवा समिति एनजीओ की ओर से राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई। इस दौरान मौजूद लोगों ने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में समिति के राष्ट्रीय महासचिव गौरव कुमार यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि उन स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिनके त्याग से देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि संस्था शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और मानव सेवा के माध्यम से जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता रणपाल अवाना ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के पीछे लाखों लोगों का संघर्ष और बलिदान रहा है। उन्होंने संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान को मजबूत करने और समाज में समानता, न्याय तथा भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र और समाज के हित में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।राष्ट्रीय सचिव एमएल यादव, अजय कुमार सिंह और अशोक शाह ने कहा कि आजादी का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा माना जा सकता है, जब समाज के प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर उपलब्ध हों। उन्होंने संस्था की ओर से जरूरतमंद बच्चों, गरीब परिवारों और वंचित वर्गों के लिए सेवा कार्य आगे भी जारी रखने की बात कही।कार्यक्रम में बचपन बचाओ सेवा समिति रेडी पटरी संगठन के अध्यक्ष बरकत अली, महासचिव अली अकबर सहित मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद कलाम, अनीशुद्दीन, जया, मुस्कान, उमेश शर्मा, धर्मवीर यादव, रजनीश, सोनू, अमरपाल, नेत्रपाल, अजय प्रसाद, राजकिशोर, भरत शर्मा, जितेंद्र, शिवम, विक्की, खड़क सिंह, लव कुश चौहान, हरिओम, रोहित, रोहन, अनिल और मुरली समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।समारोह के अंत में राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवा, समानता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।जय हिंद! 🇮🇳
