NOIDA संवाददाता प्रमोद दीक्षित
NOIDA नोएडा के वेंडरों का एक प्रतिनिधिमंडल सेक्टर-72 स्थित सपा महानगर कार्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर

सपा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता से मुलाकात की।
NOIDA वेंडरों ने बताया कि गैस से जुड़ी समस्याओं के कारण उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है और NOIDA प्राधिकरण की ओर से उन्हें आवश्यक सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं, जिससे रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कतें आ रही हैं।सभी समस्याओं को सुनने के बाद डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी NOIDA वेंडरों के साथ हर स्थिति में खड़ी है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बात कर जल्द कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सपा सरकार बनने पर वेंडरों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।
