नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित

गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा मंडल में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया। कार्यक्रमों के दौरान वक्ताओं ने अंबेडकर के संघर्ष और उनके योगदान को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। मीडिया से बातचीत में मंडल मीडिया प्रभारी भगवत प्रसाद शर्मा ने बताया कि ग्राम तुगलपुर स्थित बूथ संख्या 654 पर आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान आर्य कोरी, गीता सागर, महेश शर्मा, मोनू गुर्जर, मुकेश दीक्षित, विजय कसाना, सुनील तुगलपुरिया, भारत परमार, भूपेंद्र शर्मा, गौरव तोमर, गजेंद्र विधुड़ी और अरुण मलेठा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा मंडल के अन्य बूथों पर भी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राघवेंद्र त्रिपाठी, कपिल भाटी, संजय चौहान, रवि श्रीवास्तव, अमीता सिंह, पुनीत दीक्षित, प्रभात अग्रवाल और भगवत प्रसाद शर्मा सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे। कार्यक्रमों में सामाजिक चेतना, अनुशासन और समर्पण का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक मजबूत और समरस भारत का निर्माण संभव