
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा, गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रथम प्रवास पर नोएडा आगमन के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया। डीएनडी से शुरू हुई स्वागत यात्रा में सेक्टर-18 फ्लाईओवर, महामाया फ्लाईओवर, सेक्टर-96 और भंगेल फ्लाईओवर सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया।स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. रोहित मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, संगठन और समाज सेवा के लिए समर्पित रहे। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें तथा सरल ऐप के माध्यम से डिजिटल लर्निंग अभियान को भी पूर्ण करें। उन्होंने विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर बल दिया।अपने संबोधन में उन्होंने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद और भगत सिंह के आदर्शों का उल्लेख करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सुशासन, विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचानी चाहिए।कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम, कार्यक्रम प्रभारी अंजली चौहान, प्रदेश मंत्री अरुण यादव, अमरजीत मिश्रा, अर्पित मिश्रा, अमित पांडे, सत्यम सिंह, तुषार गोयल, प्रवीण चौहान, गौरव विनय, राम निवास यादव, अनुज शर्मा, विपुल शर्मा, अर्पित गोयल, रिंकू तंवर, कालू पंडित, सचिन बैंसला, साधना शर्मा, गौरव मेहरा, दीपक मेहरा, चंचल, दीपक अवाना, कार्तिकेय शर्मा, शिवम शर्मा, उत्कर्ष, उज्ज्वल, नरेंद्र जोगी, नवीन मिश्रा और ब्रह्मजीत चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आगामी संगठनात्मक अभियानों और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का संकल्प भी लिया।
