न्यूज़ रिपोर्ट: प्रमोद दीक्षित
नोएडा एडवोकेट योगिता शर्मा ने शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम में माननीय न्यायमूर्ति अजीत कुमार (उच्च न्यायालय इलाहाबाद) का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति अजीत कुमार के न्याय एवं समाज में योगदान को याद किया गया और उन्हें धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम में जिला जज एवं बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के अध्यक्ष श्री परमेंद्र भाटी सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं का कहना था कि न्यायमूर्ति अजीत कुमार का मार्गदर्शन अधिवक्ताओं और समाज दोनों के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं, एडवोकेट योगिता शर्मा ने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व का सम्मान करना उनके लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।