
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सुनील चौधरी को बुलंदशहर जनपद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। उनके क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ चौपाल व पंचायत के माध्यम से संवाद स्थापित किया जाएगा।इस अभियान के तहत पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं और आमजन से बातचीत कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को समझने पर जोर रहेगा।सुनील चौधरी को क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं से मिलने वाले सुझावों और स्थानीय मुद्दों को पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसका उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखना बताया गया है।सुनील चौधरी ने कहा कि वह पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि चौपाल और पंचायत के माध्यम से क्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी बातों को समझने का प्रयास किया जाएगा।बुलंदशहर में इससे पहले भी समाजवादी पार्टी की ओर से चौपाल और जन पंचायत के जरिए संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
