
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
नोएडा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सेक्टर-63 स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण और राष्ट्रगीत के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय जैन ने की। समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।तिरंगा यात्रा में व्यापार मंडल के पदाधिकारी, सदस्य और शहर के गणमान्य लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और भारत माता के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के एनसीआर चेयरमैन डॉ. पीयूष द्विवेदी, जिला अध्यक्ष संजय जैन, वरिष्ठ महासचिव अमित अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, महासचिव राहुल भाटिया, अमित पोरवाल, सचिव रमाकांत गर्ग सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।इसके अलावा सुनील वर्मा, तनवीर चौधरी, कपिल आहूजा, ठाकुर संजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, शिवदीप त्यागी, सज्जन तिवारी, सुनील यादव, मोहित यादव, अमित राणा, प्रशांत तोमर, अनूप तोमर, एडवोकेट संजय पाल, रवि राणा, अमर प्रताप और शिव प्रताप सहित बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीरों के त्याग को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए।तिरंगा यात्रा के माध्यम से व्यापार मंडल ने स्वतंत्रता दिवस पर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने के संकल्प के साथ हुआ।
