
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा उत्तर प्रदेश ने सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले संदीप अवाना को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा नोएडा महानगर का युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। महासभा ने उनकी सक्रियता, सामाजिक समर्पण और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।संदीप अवाना की युवाओं के बीच सक्रियता का सिलसिला कॉलेज छात्र राजनीति से ही रहा है। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्र राजनीति में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं और संगठन के स्तर पर भी दायित्व संभाले। इसके बाद पिछले करीब पांच वर्षों से वह भाजपा युवा मोर्चा नोएडा महानगर की टीम में सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं।महासभा को उम्मीद है कि संदीप अवाना के अनुभव और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ से नोएडा महानगर में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उनके सामने समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।नियुक्ति के बाद समर्थकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संदीप अवाना को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह संगठन को मजबूत करने के साथ समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

