Noida journalist Pramod Dixit

दिल्ली कैंटोनमेंट में बुधवार को ‘आशा-द होप कैफ़े’ का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य सशस्त्र बलों के परिवारों से जुड़े विशेष आवश्यकताओं वाले युवाओं को हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण और स्थायी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस मौके पर डियाजियो INDIA (USL) के डायरेक्टर–कॉर्पोरेट रिलेशंस देवाशीष दासगुप्ता ने कहा कि ‘लर्निंग फॉर लाइफ’ कार्यक्रम के तहत संस्था लगातार युवाओं, दिव्यांगजनों और सशस्त्र बलों के परिवारों के लिए हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के अवसर तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में आवा के साथ साझेदारी करना संस्था के लिए गर्व की बात है। यह कैफ़े यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (डियाजियो INDIA) के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) सहयोग से स्थापित किया गया है। कैफ़े का संचालन आगे आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन के मार्गदर्शन में किया जाएगा। इस पहल को सामाजिक समावेशन और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे विशेष युवाओं को सम्मानजनक आजीविका और बेहतर भविष्य का अवसर मिलेगा।
