NOIDA JURNALIST PRAMOD DIXIT
NOIDA SECTOR -52 बीएनआई की ‘झूम नाइट 2026’ में संगीत और नेटवर्किंग का शानदार संगम BHI NOIDA , GHAZIABAD की ‘झूम नाइट 2026’

ने कारोबार, रिश्तों और मनोरंजन का अनूठा माहौल तैयार किया। कार्यक्रम में 400 से अधिक सदस्यों और उनके परिवारों ने भाग लेकर यादगार शाम का आनंद लिया। सूफियाना संगीत, टीम-बिल्डिंग एक्टिविटीज और शानदार आतिथ्य ने आयोजन को खास बना दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व BNI NOIDA के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमित पाल्टा ने किया। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके सदस्य होते हैं और ऐसे आयोजन आपसी विश्वास और संबंधों को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने ‘झूम नाइट’ को BNI परिवार के प्रति सम्मान और आभार का प्रतीक बताया। शाम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध सूफी गायक और उनके बैंड की लाइव प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित लोगों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। आयोजन के दौरान विभिन्न टीम-बिल्डिंग गतिविधियों ने सदस्यों के बीच सहयोग और भाईचारे की भावना को और मजबूत किया। इस आयोजन को सफल बनाने में BNI NOIDA की सपोर्ट डायरेक्टर्स टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में प्रेम खमेसरा, दीपक शर्मा, अश्वनी हांडा, एस. वैद्यनाथन, आशा पंवार, बी.डी. राठौड़, गौरव अग्रवाल, अमन पाल्टा, सुरभि सिंह, दिनेश बारी, रजत अजमानी, गौरव कोछड़, मनवीर सिंह, अर्पित गर्ग, आयुष गुप्ता और कृतिका बाजपेयी सहित कई डायरेक्टर्स एवं एम्बेसडर्स सक्रिय रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न प्रायोजकों का भी विशेष सहयोग रहा। वैभव अग्रवाल के नेतृत्व में मेसर्स द वेल्थी इवेंट स्पॉन्सर रहे, जबकि शुचि गुनवंत की संस्था अनहद डाइमंडस प्राइवेट लिमिटेड ने गोल्ड स्पॉन्सर और समित माहेश्वरी की सुप्रीम इलेक्ट्रिकल्स तथा बी.डी. राठौर की गुड इंश्योरेंस ने सिल्वर स्पॉन्सर के रूप में योगदान दिया।
