NOIDA JOURNALIST PRAMOD DIXIT Noida sector –10 क्षेत्र में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर
14 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी युवक खुलेआम घूम रहा है और पुलिस की ओर से अभी तक मुकदमा दर्ज कर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। Noida की घायल किशोरी दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पिता रामसरीख ने बताया कि 11 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे उनकी 14 वर्षीय पुत्री कुसुम सेक्टर-9 और सेक्टर-10 के पास बने शौचालय गई थी। जैसे ही वह बाहर निकली, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चला रहे राहुल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी के सिर में गंभीर चोट लगी और वह मौके पर ही बेहोश हो गई।परिजनों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद घायल बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल NOIDA सेक्टर-39 ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। लेकिन रातभर बच्ची की हालत बिगड़ती रही और उसका दिमाग सही तरीके से काम नहीं कर रहा था। अगले दिन परिवार उसे एक NOIDA के निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति की आशंका जताई।परिवार का कहना है कि दवा देने के बाद किशोरी को लगातार उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली स्थित लोक नायक जय प्रकाश ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि सिर में चोट लगने से दिमाग की नस में खून जम गया है और तत्काल ऑपरेशन करना जरूरी है।पीड़ित पिता रामसरीख ने आरोप लगाया कि घटना की लिखित शिकायत थाना फेज-1 पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन अब तक न तो आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है और न ही मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी राहुल और उसके परिजन लगातार गाली-गलौज और धमकियां दे रहे हैं, जिससे परिवार भय के माहौल में जी रहा
