Noida journalist Pramod Dixit NOIDA युवा हिन्दू वाहिनी संगठन ने Gyanendra Singh Chauhan को मेरठ मंडल का महामंत्री मनोनीत

किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आकाश वर्मा (इन्द्रजीत) द्वारा जारी मनोनीत पत्र में यह जानकारी दी गई।मनोनीत पत्र के अनुसार, Gyanendra Singh Chauhan को उनकी कार्यकुशलता, समाज सेवा के प्रति समर्पण और संगठन में सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में मेरठ मंडल में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और सामाजिक कार्यों को गति प्राप्त होगी।पत्र में उल्लेख किया गया है कि मेरठ मंडल में Gyanendra Singh Chauhan की अच्छी पकड़ और पहचान है। संगठन पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।युवा हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ताओं में इस मनोनयन को लेकर उत्साह का माहौल है। समर्थकों का कहना है कि संगठन अब क्षेत्र में सामाजिक, धार्मिक और जनहित के मुद्दों पर और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा।
