NOIDA JOURNALIST PRAMOD DIXIT
NOIDA के गांव नंगली सेक्टर-134 में वीर शिरोमणि महान शूरवीर मेवाड़ मुकुट

महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती
श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन राजपूत युवा संगठन Noida द्वारा किया गया, जिसमें हजारों युवाओं एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष, त्याग, आत्मसम्मान और राष्ट्रप्रेम पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। बताया गया कि महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को कुंभलगढ़ दुर्ग में हुआ था। वे मेवाड़ के राजा उदयसिंह के पुत्र थे और बचपन से ही उनमें साहस, स्वाभिमान और देशभक्ति के गुण दिखाई देने लगे थे।वक्ताओं ने कहा कि जब मुगल शासक अकबर ने भारत के अधिकांश हिस्सों पर अपना अधिकार स्थापित कर लिया था और कई राजाओं ने उसकी अधीनता स्वीकार कर ली थी, तब महाराणा प्रताप ने मेवाड़ की स्वतंत्रता और स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि सम्मान और स्वतंत्रता किसी भी सत्ता और वैभव से अधिक महत्वपूर्ण होते हैं।कार्यक्रम में कहा गया कि वर्तमान समय में जब लोग अपने सिद्धांतों से समझौता करना व्यवहारिकता समझने लगे हैं, तब महाराणा प्रताप का जीवन युवाओं को आत्मसम्मान और संघर्ष का पाठ पढ़ाता है। उन्होंने सुख-सुविधाओं का त्याग कर जंगलों में जीवन बिताना स्वीकार किया लेकिन कभी पराधीनता स्वीकार नहीं की। घास की रोटियों का प्रसंग आज भी त्याग और दृढ़ संकल्प का प्रतीक माना जाता है।वक्ताओं ने हल्दीघाटी के युद्ध को केवल सत्ता का संघर्ष नहीं बल्कि स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा का युद्ध बताया। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी प्रतिस्पर्धा, तनाव और नैतिक चुनौतियों से जूझ रही है। ऐसे समय में महाराणा प्रताप का जीवन युवाओं को संघर्ष, धैर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने और समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति और वीरता से जुड़े गीतों एवं नारों से माहौल गूंजता रहा।इस अवसर पर आयोजक समिति से रविंदर चौहान, अनिल चौहान, संजीव चौहान, सचिन टाइगर, आनंद चौहान, रविंदर चौहान एडवोकेट, अमित चौहान (पार्थ), धर्मेंद्र चौहान, संग्राम चौहान, ठाकुर किरण पाल, नकुल चौहान, अजय चौहान, गिरिराज चौहान, अशोक चौहान, विपिन सिंह सूर्यवंशी, राजेंद्र चौहान, जितेंद्र चौहान, नरेंद्र चौहान, सुधीर चौहान, डीपी चौहान, सुभाष चौहान, सोनू चौहान, मास्टर दिनेश चौहान, विनोद चौहान, मान सिंह, नीरज चौहान, मास्टर राजेंद्र चौहान, मास्टर जितेंद्र चौहान, मास्टर राकेश चौहान एवं लोक कलाकार उदयवीर चौहान सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
जनता का लोकप्रिय चैनल समय संदेश टाइम्स न्यूज़ चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब करें और पाएं अपने क्षेत्र की सबसे तेज अपडेट्स।
