Noida संवाददाता प्रमोद दीक्षित Noida समाजवादी पार्टी ने आगामी
विधान परिषद चुनाव को लेकर नोएडा में अपनी तैयारियों

को तेज कर दिया है। इसी क्रम में मेरठ-सहारनपुर स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी एडवोकेट प्रमेन्द्र सिंह भाटी ने गांव सदरपुर, सेक्टर-45 स्थित सपा नेता बबलू चौहान के निवास एवं कैंप कार्यालय पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। Noida गांव सदरपुर पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रमेन्द्र सिंह भाटी का फूल-माला और पटका पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के बाद आयोजित बैठक में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आगामी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से स्नातक वोटरों को लेकर संगठन की रणनीति स्पष्ट की।प्रमेन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे स्नातक मतदाता हैं, जिन्होंने अभी तक अपना वोट नहीं बनवाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे ऐसे सभी लोगों की पहचान करें और उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का अभियान तेज करें। उन्होंने कहा ये भी कहा कि समय रहते अधिक से अधिक स्नातक वोट बनवाने से चुनाव के दौरान पार्टी को मजबूती मिलेगी और मतदान प्रक्रिया भी आसान होगी।उन्होंने यह भी बताया कि Noida विधानसभा क्षेत्र में जल्द ही स्नातक वोट बनवाने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से न केवल नए वोटर बनाए जाएंगे, बल्कि युवाओं और स्नातकों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाएं।बैठक के दौरान प्रमेन्द्र सिंह भाटी ने प्रदेश की मौजूदा स्थिति पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आम जनता, मजदूर, किसान और नौजवान महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी को व्यापक समर्थन मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि विधान परिषद चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी।कार्यक्रम के दौरान सपा NOIDA विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान, प्रदेश सचिव जयकरण सिंह, पूर्व महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने और चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।यह बैठक समाजवादी पार्टी के लिए संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जहां आगामी चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर रणनीति बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का प्रयास किया गया। पार्टी अब स्नातक वोटरों को साधने के लिए विशेष अभियान चलाने की तैयारी में है, जिससे चुनावी समीकरणों को अपने पक्ष में किया जा सके।
