
Noida संवाददाता प्रमोद दीक्षित
Noida IMS लॉ कॉलेज की छात्रा तनिषा चौधरी ने विधिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2026 में प्रथम स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता लॉ-ट्रोव द्वारा आयोजित की गई, जिसमें तनिषा ने अपनी उत्कृष्ट विधिक समझ और त्वरित निर्णय क्षमता का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया।इस उपलब्धि पर IMS परिवार में खुशी का माहौल है। वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने तनिषा को बधाई देते हुए इसे संस्थान के लिए गर्व का विषय बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विभागाध्यक्ष डॉ. अंजुम हसन ने कहा कि
तनिषा की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। वहीं रेशियो रेसर्स क्लब के संयोजक व्यास कुमार यादव ने भी उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे मेहनत व समर्पण का परिणाम बताया।
