नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित

नोएडा। सर्व समाज महासंघ (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र त्यागी “वशिष्ठ” का जन्मदिन आज मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उनके समर्थकों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की।
सर्व समाज महासंघ के माध्यम से सुरेन्द्र त्यागी “वशिष्ठ” लंबे समय से समाज सेवा और मानव सेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संगठन द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के हित में समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विशेष रूप से वृद्धजनों और दिव्यांग जनों की सहायता तथा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए लगातार सामाजिक पहल की जा रही है।
संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि सुरेन्द्र त्यागी “वशिष्ठ” समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके नेतृत्व में सर्व समाज महासंघ द्वारा कई सामाजिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं, जिससे समाज के जरूरतमंद लोगों को सहायता मिल रही है।
जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में उनके प्रयासों की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।