नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित

सेक्टर-18 स्थित एक थिएटर में 01 मार्च 2026 को फिल्म The Kerala Story 2 का प्रदर्शन सायं 4:00 बजे से 7:00 बजे तक किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता की और फिल्म का सामूहिक रूप से अवलोकन किया।
इस अवसर पर महिला सुरक्षा एवं सम्मान समिति, नोएडा की टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। समिति की ओर से इसे सामाजिक जागरूकता से जुड़ा प्रयास बताते हुए कहा गया कि ऐसे विषयों पर आधारित फिल्मों के माध्यम से समाज में संवाद और चेतना को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में चन्द्रपाल प्रजापति, इंद्रजीत वर्मा, पंकज कुमार, कंचन चौहान, रंजना वर्मा, मेधा प्रजापति, शैलजा मिश्रा, आयुषी चौहान, खुशबू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उपस्थितजनों ने फिल्म को सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि संवेदनशील विषयों पर आधारित सिनेमाई प्रस्तुतियां समाज में जागरूकता उत्पन्न करने का प्रभावी माध्यम बन सकती हैं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।