
मोहाली स्थित चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आयोजित मोदी के विकसित भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. कल्पना भूषण को श्रेष्ठ भारतीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव और प्रेरणादायक कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. कल्पना भूषण कल्पना कला केंद्र डांस फिटनेस स्कूल, सेक्टर-11 नोएडा की संचालक हैं, जिन्होंने नृत्य और फिटनेस के माध्यम से अनेक लोगों के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास जगाया है। उनके इस योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया।