
नोएडा, 25 अक्टूबर 2025।
भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में “सरदार पटेल जी की 150वीं जयंती समारोह” अभियान के अंतर्गत सेक्टर-116 स्थित भाजपा जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि –
“लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोया था। उन्हीं के आदर्शों से प्रेरणा लेकर भाजपा 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ अभियान चला रही है, जिसमें युवा, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक और My Bharat Portal से जुड़े नागरिक शामिल होंगे।”
उन्होंने बताया कि यह अभियान देशभर में ‘रन फॉर यूनिटी’, पदयात्रा, निबंध-भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता जैसी कई गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रवाद, एकता और सेवा की भावना जगाने के उद्देश्य से चलाया जाएगा।
कुंवर बृजेश सिंह ने आगे कहा कि —
“युवाओं में ‘नशामुक्त भारत’ का संकल्प, स्वदेशी उत्पादों के प्रति गर्व और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प जगाना इस अभियान का प्रमुख लक्ष्य है। सरदार पटेल ने जिस तरह भारत को एकीकृत किया, आज के युवा उसी भावना से देश को आत्मनिर्भर बनाएंगे।”
इस अवसर पर यह भी बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर 152 किलोमीटर लंबी पदयात्रा सरदार पटेल के जन्मस्थान करमसद से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया) तक आयोजित की जाएगी, जो भारत की एकता का प्रतीक बनेगी।
सभी पंजीकरण और कार्यक्रम MY Bharat Portal (https://mybharat.gov.in/pages/unity_march) पर किए जा रहे हैं, जिसमें युवाओं से अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया गया।
प्रेस वार्ता के उपरांत भाजपा जिला कार्यालय सेक्टर-116 में आगामी कार्यक्रमों को लेकर योजना बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से —
प्रभारी मंत्री गौतमबुद्धनगर कुंवर बृजेश सिंह, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, विधायक तेजपाल नागर, विधायक धीरेंद्र सिंह, एमएलसी चंद शर्मा, प्रमोद गुप्ता, राकेश शर्मा, विनोद त्यागी, डिंपल आनंद, अमित त्यागी, चंदगीराम यादव, गिरीश कोटनाला, एस.पी. चमोली, चमन अवाना, गणेश जाटव, भूपेश चौधरी, अशोक मिश्रा, अर्पित मिश्रा, नीरज चौधरी, प्रदीप चौहान, उमेश त्यागी, दीनबंधु, ओमवीर अवाना, रामकिशन यादव, सत्यनारायण महावर, शशिधर, गौतम शर्मा, मनीष तिवारी, पूनम सिंह, नरेश शर्मा, सुशील शर्मा, प्रज्ञा पाठक, रामनिवास यादव, राजेंद्र अवाना, अमरीश त्यागी, उमेश पहलवान, शिवकुमार राणा, ओम यादव, मुक्तानंद प्रधान, प्रवीण चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
