
नोएडा। संवाददाता प्रमोद दीक्षित
समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर द्वारा सेक्टर-72 स्थित ए स्क्वायर मॉल में नए महानगर कार्यालय का शुभारंभ विधिवत हवन-पूजन के साथ किया गया।
महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने बताया कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस नए कार्यालय की स्थापना की गई है, ताकि जनता से अधिक नज़दीकी संवाद स्थापित कर पार्टी संगठन को और मजबूत किया जा सके।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अब जनता के बीच पहुँच बनाकर तानाशाही नीतियों के खिलाफ पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संकल्पित है। यह नया कार्यालय जनसंपर्क और जनसेवा का केंद्र बनेगा।
शुभारंभ समारोह में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें फ़क़ीर चंद नागर, भरत प्रधान, विकास यादव, रविंदर यादव, सुनील चौधरी, सुधीर भाटी, बबलू चौहान, रामबीर यादव, मुकेश यादव, मोहित यादव, भीष्म यादव, राकेश यादव, सुभाष भाटी, मनोज गोयल, बाबूलाल बंसल, सतवीर गौतम, ओमपाल राणा, नौशाद, बाबा जयवीर, वीरपाल प्रधान, महकार तंवर, अली शेर, तनवीर हुसैन, लोकेश यादव, राघवेंद्र दुबे, रणधीर चौधरी, अनिल पल, साहिल, लोकपाल यादव, रविंदर चौहान, रोहित यादव, मुन्ना आलम, मनोवर खान, गौरव यादव, गौरव कुमार यादव, विनोद प्रधान, विनोद यादव, गुलज़ार अल्वी, सुरेंद्र वर्मा, रंजन कुमार और योगेश भाटी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने एकजुट होकर पार्टी के “लोकतंत्र और समाजवाद” के मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।