

नोएडा थाना सैक्टर 39 क्षेत्रान्तर्गत दादरी रोड शशि चौक कट पर पुलिस बल के द्वारा चौकिंग के दौरान शशि चौक की तरफ से आते हुए मोटर साईकिल सवार 2 व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया गया जो नही रुके तथा अगाहपुर सैक्टर 49 की तरफ भागने लगे। शक होने पर पुलिस बल द्वारा पीछा किया गया बदमाश सैक्टर 42 के जंगल में घुस गये। बदमाशों द्वारा पीछे से आ रही पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया जिसमें पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में फायर किये गये जिसमें दोनो बदमाशों के पैरों में गोली लगने से घायल हो गये। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि घायल बदमाशो के नाम नूरजमाल शेख पुत्र बिलाल शेख निवासी कालरा गेट कॉफी बागान थाना वर्धमान जिला वर्धमान पश्चिम बंगाल हाल पता सिकन्दपुर घोसी नंबरदार मार्केट के पास थाना डीएलएफ फेस वन गुरुग्राम हरियाणा व राजकुमार विश्वास पुत्र अमर विश्वास निवासी ग्राम कुर्मी टोला थाना मुर्शिदाबाद जनपद मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल हाल पता सिकन्दपुर घोसी थाना डीएलएफ फेस वन गुरुग्राम हरियाणा है जो थाना सेक्टर 39 के 25-25 हजार रुपये के ईनामी अपराधी है । घायल बदमाशो के कब्जे से 2 तंमचे .315 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस व 2 खोखा कारतूस, करीब 80 लाख रुपये की ज्वैलरी व एक लाख 35 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई है। अभियुक्तों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। अभियुक्तों के पूर्ण आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।
