
नोएडा के एक स्वयंभू प्रत्याशी पर बिल्कुल सटीक बैठ रही है पिछले कुछ समय से नोएडा में एक समाजसेवी जिसे नया-नया राजनीति का चस्का लगा है विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुका है और अपनी इस इच्छा को पूरी करने के लिए शहर में एक भव्य कथा भी कराई!इस समाजसेवी ने शहर में यह चर्चा फैला रखी थी कि जिस दिन समाजवादी पार्टी अपना मेनिफेस्टो रिलीज करेगी उसी दिन उन्हें समाजवादी पार्टी मे शामिल कर लिया जाएगा और समाजवादी पार्टी की तरफ से नोएडा का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया जाएगा समाजवादी पार्टी में शामिल होने के लिए यह समाजसेवी लखनऊ भी पहुंच गया था परंतु सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उन्हें आज समाजवादी पार्टी में शामिल करने से इनकार कर दिया गया इसके पीछे वजह तो कुछ भी हो सकती है लेकिन समाजवादी पार्टी में यह चर्चा है कि जिस तरह से इस समाजसेवी की भाजपा और संघ के साथ जुड़ाव की खबरें पूरे शहर में चल रही हैं यह खबरें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक भी पहुंच गई हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने उन्हें अभी पार्टी में शामिल करने से इनकार कर दिया है और सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव इस समाजसेवी से अच्छे खासे नाराज भी बताये जा रहे हैं यह भी पता चला है कि इस समाजसेवी को लेकर समाजवादी पार्टी में अंदरूनी विरोध भी शुरू हो गया है. जो कार्यकर्ता पिछले काफी समय से चुनाव की तैयारी कर रहे थे उन्होंने और कुछ पदाधिकारियों ने तो उसकी शिकायत राष्ट्रीय अध्यक्षश्री अखिलेश यादव तक से कर दी है और समाजवादी पार्टी का कोर वोटर भी एकदम से बाहरी व्यक्ति को. अपने ऊपर थोपे जाने से काफ़ी नाराज है शहर के राजनीतिक हलके में तो यहां तक चर्चा है की नोएडा की सीट गठबंधन में समाजवादी पार्टी के खाते में जा रही है लेकिन मुकेश शर्मा का प्रत्याशी बनाया जाना अभी निश्चित नहीं हुआ है समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बाहरी व्यक्ति से जुड़ाव महसूस नहीं कर पा रहे हैं और आपस में यही चर्चा कर रहे हैं कि यदि इस समाजसेवी को टिकट मिला तो कहीं 2014 की तरह जिस तरह रमेश चंद तोमर में चुनावी मैदान छोड़कर भाग गए थे यह व्यक्ति भी चुनाव मैदान छोड़कर ना भाग जाए और समाजवादी पार्टी के लिए एक अत्यंत विषम परिस्थिति उत्पन्न हो जाएगी अब यह तो भविष्य के गर्भ में छुपा है कि इस समाजसेवी की महत्वाकांक्षा पूरी होगी या नहीं होगी क्योंकि यहां तक भी चर्चा है कि यह समाजसेवी राज्यसभा जाने का भी इच्छुक है अब सच्चाई चाहे जो कुछ हो लेकिन फिलहाल तो समाजवादी पार्टी में उसकी जॉइनिंग रद्द कर दी गई है
