NOIDA JOURNALIST PRAMOD DIXIT

NOIDA समाजवादी पार्टी के PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) ‘पेड़ लगाओ’ अभियान के तहत सेक्टर-52 स्थित अरावली अपार्टमेंट में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और अधिक से अधिक नागरिकों को पौधारोपण से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।पौधारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष विवेक यादव ने किया, जबकि समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए हर व्यक्ति से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. आश्रय गुप्ता, विवेक यादव और महानगर महासचिव विकास यादव ने कहा कि पेड़ लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर पौधारोपण आवश्यक है। समाजवादी पार्टी प्रदेश को हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जनजागरूकता अभियान चला रही है।मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव और रामवीर यादव ने कहा कि PDA ‘पेड़ लगाओ’ अभियान का मुख्य उद्देश्य पौधारोपण को जनभागीदारी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि जब तक आम नागरिक पर्यावरण संरक्षण के अभियान से नहीं जुड़ेंगे, तब तक हरित और स्वच्छ वातावरण का लक्ष्य पूरी तरह हासिल नहीं किया जा सकता। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लोगों से अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे जनआंदोलन का रूप देना समय की आवश्यकता है।इस अवसर पर डॉ. आश्रय गुप्ता, विकास यादव, विवेक यादव, ओपी यादव, गौरव कुमार यादव, रामवीर यादव, राहुल यादव, संजय यादव, दीपांशु चौहान, जतिन मिश्रा, यश यादव, अभिषेक यादव, आकाश यादव और मोरध्वज सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के संकल्प और पौधों की नियमित देखभाल के संदेश के साथ हुआ।
