नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर चैती छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन छठव्रतियों ने प्रातःकाल उदीयमान भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर चार दिवसीय पर्व का विधिवत समापन किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। अखिल भारत हिन्दू महासभा एवं अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि छठव्रतियों ने नारियल, पकवान, लड़ुआ, बताशा, ईख, बद्धी, अगरबत्ती, सिंदूर और विभिन्न फलों को सूप में सजाकर विधि-विधान से सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। व्रतधारियों ने जल और दूध से अर्घ्य देकर सूर्य उपासना की परंपरा का पालन किया। अर्घ्य देने के बाद छठव्रतियों ने सूर्यपिंड की पूजा की और तत्पश्चात प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद परिवारजनों और उपस्थित श्रद्धालुओं में छठ माता का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान घाटों और जलाशयों पर भक्ति का माहौल बना रहा। उन्होंने बताया कि भगवान सूर्य की उपासना का यह महापर्व वर्ष में दो बार—चैत्र और कार्तिक माह में—मनाया जाता है। छठव्रती नदी, तालाब और कृत्रिम जलाशयों में खड़े होकर अर्घ्य अर्पित करते हैं। यह पर्व विशेष रूप से बिहार, पूर्वांचल, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी लाखों श्रद्धालु छठ महापर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाते हैं। वहीं विदेशों में बसे पूर्वांचल के लोग भी इस पर्व को अपनी परंपराओं के अनुसार मनाते हैं। उन्होंने बताया कि कार्तिक माह में मनाया जाने वाला छठ महापर्व अधिक व्यापक स्तर पर आयोजित होता है। चार दिनों तक चले इस कठिन व्रत और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
Uncategorized
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कड़ा विरोध जताया है। पार्टी नेताओं ने नोएडा पुलिस से मांग की है कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में महानगर अध्यक्ष आशय गुप्ता के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने नोएडा पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार की टिप्पणी न केवल राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि समाज में सांप्रदायिकता फैलाने का भी प्रयास है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता डीसीपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इसके साथ ही रोड शो आयोजित करने की भी चेतावनी दी गई है। नेताओं का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं और समय रहते सख्त कदम उठाना जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार की हरकत करने की हिम्मत न कर सके। फिलहाल, इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और अब सभी की नजर नोएडा पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। सर्व समाज महासंघ (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र त्यागी “वशिष्ठ” का जन्मदिन...
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेक्टर-82 स्वर्णिम विहार में समाज के...
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर संगठन की ओर से सेक्टर-53 स्थित कैंप कार्यालय...
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में राजस्थान कल्याण परिषद द्वारा गणगौर स्थापना...
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित सेक्टर-18 स्थित एक थिएटर में 01 मार्च 2026 को फिल्म The Kerala Story...
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित राजस्थान कल्याण परिषद नोएडा द्वारा सेक्टर-121 स्थित द रोमेन बैंक्वेट हॉल में होली...
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित गाजियाबाद। भारत सिटी सोसाइटी में आयोजित भव्य शिव महापुराण के चौथे दिन मंगलवार...
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। सत्यम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के सहयोग से...