
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने जिलाधिकारी की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें निष्पक्ष निर्णय लेने वाली, निर्भीक और जनहित के प्रति समर्पित प्रशासनिक अधिकारी बताया।प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना करते हुए जिले के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।दृढ़ निर्णय क्षमता को बताया प्रेरणादायकप्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी की पहचान उसकी कार्यशैली, निर्णय क्षमता और जनता के हितों के प्रति प्रतिबद्धता से होती है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी मेधा रूपम का दृढ़ प्रशासनिक दृष्टिकोण और जनहित को प्राथमिकता देने की सोच समाज के लिए प्रेरणादायक है।विकास जैन ने कहा कि सशक्त एवं निर्भीक नेतृत्व से जनसमस्याओं के समाधान को गति मिलती है और विकास कार्यों को प्रभावी दिशा मिलती है। उन्होंने जिलाधिकारी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में गौतम बुद्ध नगर में जनहित से जुड़े कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।प्रतिनिधिमंडल में ये पदाधिकारी रहे मौजूदजिलाधिकारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री सचिन गोयल और शिवा चौहान शामिल रहे। इस अवसर पर गौतम बुद्ध नगर के एसडीएम अभयेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।युवा व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि प्रशासन और व्यापारिक समुदाय के बीच सकारात्मक संवाद से जिले के विकास एवं जनहित के कार्यों को और मजबूती मिलेगीl

