
NOIDA JOURNALIST PRAMOD DIXIT NOIDA SECTOR -130 में लंबे समय से चली आ रही लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया क्षेत्र के निवासियों को लगातार कम वोल्टेज के कारण बिजली संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते RWA के उपाध्यक्ष अशोक चौहान ने बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
जानकारी के अनुसार, अशोक चौहान ने बिजली विभाग के एसडीओ होशियार सिंह को फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से औपचारिक शिकायत भेजी थी। शिकायत मिलने के बाद SDO होशियार सिंह, जेई कृष्णा सोलंकी और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि पुराने विद्युत तारों के कारण क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही है। स्थिति का आकलन करने के बाद विभाग ने नई विद्युत केबल बिछाने का निर्णय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यह कार्य अगले तीन से चार दिनों के भीतर पूरा किया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द राहत मिल सके।
इसके साथ ही बिजली आपूर्ति को और अधिक सुचारु एवं मजबूत बनाने के लिए नए ट्रांसफार्मर की स्थापना का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द ही उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। RWA उपाध्यक्ष अशोक चौहान ने बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि नई केबल और प्रस्तावित ट्रांसफार्मर लगने के बाद SECTOR-130 के निवासियों को लो वोल्टेज की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और बिजली व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।
स्थानीय लोगों ने भी उम्मीद जताई है कि विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बेहतर होगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान निकल सकेगा।
