
गाजियाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप बंसल जी का जन्मदिन आज पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर व्यापार मंडल के सदस्यों और स्थानीय व्यापारियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके दीर्घायु, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की।कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने एकजुट होकर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट किया। सभी ने कहा कि श्री संदीप बंसल ने हमेशा व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया है और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। यही कारण है कि आज पूरा व्यापारी वर्ग उन्हें अपने प्रेरणास्रोत के रूप में देखता है।इस मौके पर ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष संजय बिंदल ने भी बधाई देते हुए कहा कि संदीप बंसल जी का नेतृत्व संगठन और समाज दोनों के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने पूरे उत्साह और गर्मजोशी के साथ उनका जन्मदिन मनाया और कहा कि उनकी ऊर्जा और सकारात्मक सोच से व्यापारियों को हमेशा नई दिशा मिलती है।स्थानीय व्यापारियों का कहना था कि ऐसे अवसर न सिर्फ उत्सव का रूप होते हैं बल्कि संगठन की मजबूती और एकजुटता का भी प्रतीक हैं। जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान व्यापारी साथियों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मान प्रकट किया और केक काटकर हर्षोल्लास के साथ यह विशेष दिन मनाया।