
नोएडा पॉकेट 12 सेक्टर 82 में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। सभी लोगों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को नमन किया। वहां के लोगों ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। और उन्हें प्रेरित किया कि वह एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठा समर्पण और ईमानदारी से निर्वहन करें। पॉकेट 12 के लोगों ने कहा कि आजादी के इस पर्व पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने कर्म विचार और आचरण से देश की प्रगति एकता और समृद्धि में योगदान देंगे।