नोएडा से प्रमोद दीक्षित की खास रिपोर्ट

लखनऊ। सनातन महासभा श्रीमहालक्ष्मी नारायण शक्तिपीठम् ने अपनी युवा सेना के लिए नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की है। नोएडा निवासी युवा उद्यमी, फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता शुभेन्द्र सिंह राजावत को संगठन की युवा सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह महत्वपूर्ण घोषणा संगठन के संरक्षक एवं सनातन महासभा श्रीमहालक्ष्मी नारायण शक्तिपीठम् के पीठाधीश्वर डॉ. किसलय पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग पाण्डेय की अध्यक्षता में की गई।

शुभेन्द्र सिंह राजावत का परिचय
शुभेन्द्र सिंह राजावत एक प्रसिद्ध उद्यमी, फिल्म निर्माता, कोरियोग्राफर, अभिनेता, मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकार और एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे SheWings फाउंडेशन एवं SheWings हेल्थकेयर जैसी सामाजिक संस्थाओं में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।
उन्होंने उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य, चरखारी से विधायक श्री बृजभूषण राजपूत के जनसंपर्क अधिकारी के रूप में भी कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने महिला कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और शैक्षणिक विकास जैसे क्षेत्रों में समाजसेवा की। इसके अतिरिक्त इंडो-रशियन कल्चरल एंड सिनेमैटिक फोरम में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें रूसी दूतावास और इंडो-रशियन सोसाइटी द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता और युवाओं के बीच सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभेन्द्र सिंह राजावत ने कहा:
“यह मेरे लिए गर्व का विषय है। मैं संगठन की विचारधारा के साथ ईमानदारी से कार्य करूँगा और देशभर के युवाओं को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करने के लिए नई कार्ययोजना बनाऊँगा।”
नई नियुक्तियाँ
राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद सँभालते ही शुभेन्द्र सिंह राजावत ने संगठन के ढांचे को मज़बूत करने के लिए कई अहम नियुक्तियाँ कीं।
उत्तर प्रदेश अध्यक्ष: करन चौरसिया।
करन चौरसिया एक प्रख्यात सामाजिक नेता हैं, जो वर्ष 2020 से 2025 तक पूरे भारत में सनातन धर्म के कार्यों से जुड़े रहे हैं। कोविड महामारी के दौरान और उसके बाद भी उन्होंने पूरे भारत में हज़ारों ज़रूरतमंद लोगों की मदद की। समाजसेवा के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका और सनातन धर्म के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लखनऊ जिला अध्यक्ष: राहुल पांडेय
लखनऊ जिला उपाध्यक्ष: तुषार राय
लखनऊ जिला महासचिव: परीक्षित वाजपेयी
जालौन जिला अध्यक्ष: सुमित कुमार सिंह
मुरैना (मध्य प्रदेश) जिला अध्यक्ष: अमित शर्मा
नई जिम्मेदारी मिलने पर करन चौरसिया ने कहा: “सनातन धर्म और समाज की सेवा मेरा जीवन उद्देश्य है। कोविड महामारी के दौरान मैंने देशभर में लोगों की सेवा की और आगे भी यही संकल्प रहेगा कि मैं समाज के हर जरूरतमंद तक मदद पहुँचाऊँ। संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊँगा।”
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (सनातन महासभा युवा सेना): मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) निवासी नलिन त्यागी।
नलिन त्यागी युवाओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के विस्तार के लिए जाने जाते हैं। वे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय रहते हैं और युवाओं को सनातन धर्म की परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन की युवा शाखा को नई दिशा और मज़बूत नेतृत्व मिलने की उम्मीद है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर नलिन त्यागी ने कहा: “यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। मैं संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए युवाओं को जोड़ने का कार्य करूँगा। मेरा लक्ष्य है कि पूरे भारत के युवा सनातन धर्म और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर एकजुट हों और संगठन की ताकत बनें।”
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी: प्रकर्ष कस्तवार
शहडोल (मध्य प्रदेश) निवासी प्रकर्ष कस्तवार लंबे समय से सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े हैं। मीडिया और संचार के क्षेत्र में उनका अनुभव संगठन के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने डिजिटल मीडिया, जनसंपर्क और पब्लिक रिलेशंस में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रसिद्ध कवि और वक्ता डॉ. कुमार विश्वास के साथ भी कार्य किया है, जिससे उन्हें जनसंचार और साहित्यिक गतिविधियों का गहन अनुभव प्राप्त हुआ है। संगठन को विश्वास है कि उनकी नियुक्ति से मीडिया प्रबंधन और राष्ट्रीय स्तर पर गतिविधियों के प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलेगी।
नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रकर्ष कस्तवार ने कहा:
“मीडिया और जनसंपर्क संगठन की आत्मा है। मुझे विश्वास है कि अपने अनुभव और सहयोग से मैं संगठन की गतिविधियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने में सफल रहूँगा। संगठन की मीडिया रणनीति को और मज़बूती देने के लिए मैं पूरी निष्ठा से कार्य करूँगा।”
राष्ट्रीय सचिव: लखनऊ निवासी लक्ष्मीकांत दुबे।
संगठन का उद्देश्य और कार्य
सनातन महासभा श्रीमहालक्ष्मी नारायण शक्तिपीठम् एक राष्ट्रव्यापी सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन है, जो सनातन धर्म, वैदिक सिद्धांतों, वर्ण व्यवस्था और सामाजिक न्याय जैसे मूलभूत तत्वों पर आधारित प्रकल्पों पर कार्य कर रहा है।
संगठन की प्रमुख गतिविधियाँ:
शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार और रक्तदान जैसे क्षेत्रों में नि:शुल्क सेवाएं उपलब्ध कराना। पुरोहित एवं कर्मकांड परंपराओं का संरक्षण और वैदिक ज्ञान का प्रचार-प्रसार। वंचित कन्याओं के विवाह हेतु आर्थिक सहयोग एवं विवाह आयोजन।नि:शुल्क भोजन वितरण एवं जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना। पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी और भोजन की व्यवस्था। समाज को एकजुट कर सामूहिक सहयोग से एक नवीन सनातनी युग की स्थापना।
युवा ऊर्जा और नई दिशा
शुभेन्द्र सिंह राजावत के नेतृत्व में संगठन की युवा शाखा से अपेक्षा की जा रही है कि वह नवोन्मेष और ऊर्जा से परिपूर्ण होकर सनातन धर्म और राष्ट्र सेवा के लिए नए आयाम स्थापित करेगी।
