
(नोएडा से प्रमोद दीक्षित की रिपोर्ट)
नोएडा सेक्टर 22 , शिवा फेमस बनारसी पान की दुकान में रखी फ्रिज में भगवान शिव परिवार की प्रतिमा उत्पन्न हुई। दुकानदार ने कुछ दिन पहले एक छोटे आकार की प्रतिमा को देखा था।उसको भरोसा नहीं हुआ कुछ दिन बाद फिर देखा तो वह प्रतिमा का स्वरूप बढ़ता गया ।उसको देखकर हैरानी होने लगी तो उसने कुछ पड़ोस के लोगों को बुला करके दिखाया तो शिव परिवार का स्वरूप देखने को मिला । शिवलिंग ,नंदी, गणेश, और गौरा माता का स्वरूप देख करके सबको हुई हैरानी। यही नहीं बल्कि कुछ दिन बाद आरती ,पूजा ,अर्चना और भंडारे का भी आयोजन होने लगा यही बात अभी थमी नहीं बल्कि हजारों की तादाद में भक्ता दर्शन करने आने लगे दुकानदार जब कहीं दुकान बंद करके जाता था तो वहां पर एक बोर्ड लगाकर जाता था कि भगवान के दर्शन का समय किस वक्त होगा उसमें समय लिख करके जाते थे ।और यह सिलसिला थमा नहीं जब समय संदेश टाइम की टीम पड़ताल करने पहुंची तो दुकान बंद पाई गई। लेकिन दुकान मालिक को सूचना देते दुकानदार मौके पर आए और समय संदेश टाइम की टीम को भी प्रत्यक्ष वही देखने को मिला। जो सिलसिला पिछले कई दिनों से चल रहा था