
NOIDA JOURNALIST PRAMOD DIXIT नोएडा। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से सेक्टर-52 स्थित पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।सभा में नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी का साहसिक नेतृत्व, दूरदर्शिता और देश के प्रति समर्पण भारतीय इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने अपने नेतृत्व से देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामकुमार शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ संकल्प और नेतृत्व क्षमता से भारतीय राजनीति में अलग पहचान बनाई। वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य यतेन्द्र शर्मा ने कहा कि उनका जीवन देशसेवा, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रेरणा देता है। उनके विचार और योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।अल्पसंख्यक कांग्रेस नेता लियाकत चौधरी ने कहा कि देश के प्रति इंदिरा गांधी का योगदान और उनकी स्मृतियां हमेशा लोगों के बीच जीवित रहेंगी।श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता फिरे सिंह नागर, महानगर महासचिव कैप्टन पीएस रावत, उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी, महासचिव रामकुमार शर्मा, नॉर्थ ब्लॉक अध्यक्ष राहुल पांडेय, महिला नेत्री शिवानी पवार, महानगर उपाध्यक्ष मधुराज, सचिव सतीश पांचाल, कार्यालय प्रभारी अरुण प्रधान, मुकेश मिश्रा सहित अनेक कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
