Noida journalist Pramod Dixit.
Gautam Budh Nagar भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट सूरजपुर पर समाजवादी पार्टी के विरोध में प्रदर्शन

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की।BJP नेताओं ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के एक सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक शिष्टाचार के खिलाफ है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा और जिम्मेदार आचरण की आवश्यकता पर जोर दिया।जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन राजनीतिक विरोध के नाम पर व्यक्तिगत टिप्पणी और सामाजिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।उन्होंने समाजवादी पार्टी के महोबा सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी की टिप्पणी को लोकतांत्रिक गरिमा पर आघात बताते हुए कहा कि राजनीतिक हताशा में कुछ नेता सभी सीमाएं पार कर रहे हैं। भाजपा ने कहा कि पार्टी हमेशा भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ खड़ी रही है तथा किसी भी वर्ग या नेतृत्व के खिलाफ अपमानजनक भाषा का समर्थन नहीं करती।भाजपा नेताओं ने विपक्षी दलों से लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने और समाज में सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में सुभाष भाटी, वीरेन्द्र भाटी, सतेन्द्र नागर, कर्मवीर आर्य, संजय चेची, पवन रावल, विकास चौधरी, डिम्पल आनंद, सत्यपाल शर्मा, महेश शर्मा, रजनी तोमर, वंदना वानखेड़े, राज नागर, योगेश चौहान, मुकेश भाटी, अन्नू सिंह, डॉ. आरती शर्मा, मनोज मावी, भगवत प्रसाद शर्मा, विशाल कुमार, सुनील सोनक, संदीप शर्मा, विजय कसाना, अशोक रावल, अश्वनी गोयल, लोकेश त्यागी, ज्योति सिंह, गायत्री, उषा वत्स और हेमंत त्यागी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
