आज दिनांक 11.11.2024 को थाना सैक्टर 63 क्षेत्रान्तर्गत स्थित जैन इंटरनेशनल नामक चॉकलेट बनाने की कम्पनी के भूतल पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुये फायर सर्विस यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुई एवं 02 गाड़ियों की मदद से आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है। उपरोक्त घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।