नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित

नोएडा में आयोजित समाजवादी पार्टी की विशाल रैली में अखिलेश यादव ने मंच से प्रदेश और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। अपने उद्बोधन में उन्होंने रैली की सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि इस आयोजन की चर्चा ने विरोधियों को परेशान कर दिया है और उन्हें मजबूरी में अपनी रैली पहले करनी पड़ी।

अखिलेश यादव ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी रैली में लोग खुद नहीं आए बल्कि लाए गए थे और सरकारी मशीनरी का सहारा लिया गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बड़े बड़े दावे करने वालों को कर्मचारियों और संस्थानों के छात्रों तक को रैली में लाना पड़ा। उन्होंने विकास कार्यों को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि कई उद्घाटन केवल दिखावे के लिए किए गए हैं। एयरपोर्ट परियोजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कई परियोजनाएं बंद हो गईं और अब नए उद्घाटन भी संदेह के घेरे में हैं। जेवर एयरपोर्ट को लेकर उन्होंने दावा किया कि उसकी NOC दिलाने का काम समाजवादी पार्टी ने किया था। किसानों और जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार न तो उचित मुआवजा दे पाई और न ही वादों को पूरा कर सकी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार बनने पर किसानों को उनकी जमीन का सही मूल्य दिया जाएगा और उन्हें सम्मान के साथ अर्बन यूनिट के रूप में मान्यता दी जाएगी। युवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि रोजगार के बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन हकीकत में नौजवानों को नौकरी नहीं मिली। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं को उनके गांव के पास ही रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही। अखिलेश यादव ने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि इस वर्ग के साथ लगातार भेदभाव हुआ है और उनका सम्मान छीना गया है। उन्होंने कहा कि अब समय बदल रहा है और PDA समाज एकजुट होकर बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान में विश्वास रखती है और वे लगातार उनके बीच जाकर संवाद करते हैं। रैली के दौरान कानून व्यवस्था और फर्जी एनकाउंटर का मुद्दा भी उठाया गया। अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर झूठे मुकदमों की समीक्षा कर उन्हें वापस लिया जाएगा। अंत में उन्होंने कहा कि यह रैली बदलाव का संकेत है और आने वाले समय में प्रदेश में PDA की सरकार बनने जा रही है।नोएडा में गरजी सपा की रैली, अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा में आयोजित समाजवादी पार्टी की विशाल रैली में अखिलेश यादव ने मंच से प्रदेश और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। अपने उद्बोधन में उन्होंने रैली की सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि इस आयोजन की चर्चा ने विरोधियों को परेशान कर दिया है और उन्हें मजबूरी में अपनी रैली पहले करनी पड़ी। अखिलेश यादव ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी रैली में लोग खुद नहीं आए बल्कि लाए गए थे और सरकारी मशीनरी का सहारा लिया गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बड़े-बड़े दावे करने वालों को कर्मचारियों और संस्थानों के छात्रों तक को रैली में लाना पड़ा। उन्होंने विकास कार्यों को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि कई उद्घाटन केवल दिखावे के लिए किए गए हैं। एयरपोर्ट परियोजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कई परियोजनाएं बंद हो गईं और अब नए उद्घाटन भी संदेह के घेरे में हैं। जेवर एयरपोर्ट को लेकर उन्होंने दावा किया कि उसकी NOC दिलाने का काम समाजवादी पार्टी ने किया था। किसानों और जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार न तो उचित मुआवजा दे पाई और न ही वादों को पूरा कर सकी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार बनने पर किसानों को उनकी जमीन का सही मूल्य दिया जाएगा और उन्हें सम्मान के साथ अर्बन यूनिट के रूप में मान्यता दी जाएगी। युवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि रोजगार के बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन हकीकत में नौजवानों को नौकरी नहीं मिली। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं को उनके गांव के पास ही रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही। अखिलेश यादव ने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि इस वर्ग के साथ लगातार भेदभाव हुआ है और उनका सम्मान छीना गया है। उन्होंने कहा कि अब समय बदल रहा है और PDA समाज एकजुट होकर बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान में विश्वास रखती है और वे लगातार उनके बीच जाकर संवाद करते हैं। रैली के दौरान कानून व्यवस्था और फर्जी एनकाउंटर का मुद्दा भी उठाया गया। अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर झूठे मुकदमों की समीक्षा कर उन्हें वापस लिया जाएगा। अंत में उन्होंने कहा कि यह रैली बदलाव का संकेत है और आने वाले समय में प्रदेश में PDA की सरकार बनने जा रही है।